देहरादून में बाढ़ जैसे हालात, नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में जो सबसे बड़ी समस्या सामने आ रही है, उसकी अहम वजह अतिक्रमण है। यहां नदी किनारे रहने वाले लोगों को कहीं और बसाया जाएगा।
मानसूनी बारिश पहाड़ी इलाकों के लिए काल साबित हो रही है। भूस्खलन की वजह से जगह-जगह सड़कें ब्लॉक हैं। नदियां-गधेरे उफान पर हैं। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक, हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को है, जो नदी किनारे बसी बस्तियों में रह रहे हैं। इन दिनों नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, ऐसे में कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। देहरादून में भी बिंदाल और रिस्पना नदी उफान पर हैं। यहां नदी किनारे...
...Click Here to Read Full Article