उत्तराखंड के लिए गर्व का पल..संसद में गूंजा पहाड़ की दो दानवीर महिलाओं का नाम
बीते शुक्रवार को हुए लोकसभा संसद में राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने उत्तराखंड की दो महिलाओं की जमकर सराहना की। आइए जानते हैं कि वे दो महिलाएं कौनसी हैं जिनके नेकदिली के चर्चे अब संसद तक पहुंच गए हैं।
क्या आपको उत्तराखंड की देवकी दादी और दर्शनी देवी याद हैं? जी हां, देवभूमि की दो ऐसी दिलदार एवं नेक बुजुर्ग महिलाएं जिन्होंने अपने जीवन भर की संपूर्ण कमाई कोरोना काल के दौरान जूझ रहे गरीबों और जरूरतमंदों को खुशी-खुशी दे दी थी। जब देश के ऊपर संकट आन पड़ा था, कोरोना के कारण हालात खराब हो रहे थे और सरकार को पैसों की जरूरत थी, तब दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने देश के लिए अपनी ओर से लाखों रुपए का योगदान किया। इस बात को अधिक समय नहीं बीता ...
...Click Here to Read Full Article