पौड़ी गढ़वाल: 20 दिसंबर से होने वाली सेना भर्ती रैली के समय में बदलाव...पढ़िए पूरी खबर
कड़ाके की ठंड को मध्यनजर रखते हुए समय में बदलाव किया गया है। जानिए अभ्यर्थियों के लिए तय किया गया नया समय
उत्तराखंड में सेना द्वारा युवाओं को इंडियन आर्मी में भर्ती होने का सुनहरा अवसर दिया गया था। बीते 5 दिसंबर को सेना भर्ती रैली के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि निकली और इसी के साथ उत्तराखंड के हजारों युवाओं ने इस रैली में भाग लेने के लिए रजिस्टर किया। अब कल यानी कि 20 दिसंबर से सेना भर्ती रैली शुरू होगी और यह भर्ती 2 जनवरी 2021 तक चलेगी। रजिस्ट्रेशन नवंबर से होना शुरू हो चुके थे और यह रजिस्ट्रेशन 5 दिसंबर को बंद हुए। 5 दिसंबर तक उत्तराखंड के हजारों युवाओं ने इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया। ...Click Here to Read Full Article