ठंड से ठिठुरा उत्तराखंड..2 जिलों में कोल्ड डे कंडीशन, जानिए अगले 4 दिन का हाल
हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में रविवार को भी कोल्ड डे कंडीशन बनी रही। ठंड से ठिठुरते लोग घरों में दुबके रहे। पहाड़ों में भी धूप तो खिली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली।
उत्तराखंड समेत समूचा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है। तापमान में गिरावट का दौर जारी है। लोग ठंड से राहत पाने के लिए तमाम जतन कर रहे हैं, लेकिन राहत मिल नहीं रही। पहाड़ में रविवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन धूप में तपिश नहीं थी। ठंडी हवाएं दिन भर बेचैन करती रहीं। बात करें मैदानों की तो हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी जिले कोहरे की चादर में लिपटे रहे। यहां रविवार को भी ...Click Here to Read Full Article