उत्तराखंड: 9 जिलों में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी..DGP अशोक कुमार ने दिया तोहफा
आने वाली 1 जनवरी 2021 से 9 पहाड़ी जनपदों में थाना/चौकी/पुलिस लाइन में नियुक्त हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल को साप्ताहिक विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कार्यभार ग्रहण करते ही पुलिस विभाग में कई जरूरी बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों के लिए एक सुखद खबर सामने आ रही है। 1 जनवरी से राज्य के 9 पहाड़ी जिलों में पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। यह अवकाश कॉन्स्टेबल और हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात पुलिसकर्मियों को मिलेगा। पुलिसकर्मी रोटेशन के अनुसार अलग-अलग दिनों में अलग-अलग साप्ताहिक अवकाश पर रहेंगे। इससे कार्यक्षमता बढ़ेगी और पुलिसकर्मियों का मनोबल भी बढ़ेगा। ...Click Here to Read Full Article