उत्तराखंड: तालाब में डूबने से जीजा-साली की मौत..दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
उत्तराखंड के सितारगंज में सिंघाड़े निकालने के लिए गए जीजा और साली की तालाब में डूबने से दर्दनाक मृत्यु हो गई है। मृतक की दो मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है।
उत्तराखंड के सितारगंज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। सितारगंज में एक जीजा और साली की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई है। वे दोनों सिंघाड़े निकालने के लिए तालाब में गए थे। आशंका जताई जा रही है कि जिस नाव में वे तालाब के बीच में गए थे उस नाव के पलटने के कारण यह हादसा हुआ। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव किसी तरह तालाब से निकाले गए। हादसे के बाद से ही मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है जिसकी बीवी और दो मासूम बेटियां भी हैं। दोनों मासूमों ...
...Click Here to Read Full Article