गढ़वाल: मोबाइल टावर पर चढ़े आंदोलनकारी, मचा हड़कंप..इलाके में तनावपूर्ण माहौल
स्थानीय ग्रामीणों ने पहले शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया, मानव श्रृंखला बनाई, भूख हड़ताल भी की। लेकिन जब सरकार ने सुनी नहीं तो गुरुवार को ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। आगे पढ़िए पूरी खबर
चमोली में घाट-नंदप्रयाग रोड के चौड़ीकरण को लेकर चल रहा आंदोलन उग्र होता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने पहले शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया, मानव श्रृंखला बनाई, भूख हड़ताल भी की। लेकिन जब सरकार ने सुनी नहीं तो गुरुवार को ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। आज दोपहर में दो आंदोलनकारी विरोध-प्रदर्शन करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गए। आंदोलनकारियों को मोबाइल टावर पर चढ़ा देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। आंदोलनकारियों में सरकार-प्रशासन के साथ-साथ पुलिस को लेकर भी जबर्दस्त आक्रोश है। ...Click Here to Read Full Article