उत्तराखंड: भतीजे के साथ अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति..पत्नी ने करवा दी हत्या
पत्नी ने पति की हत्या कराने के बाद गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया। इस मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो जो सच सामने आया, उसे सुन हर कोई हैरान रह गया।
उत्तराखंड का मैदानी जिला ऊधमसिंहनगर। 14 जनवरी को यहां एक युवक की खून से लतपथ लाश मिली थी। क्षेत्र में हुए जघन्य हत्याकांड से हर कोई सन्न था। इस मामले में मृतक की पत्नी ने तीन युवकों के खिलाफ अफजलगढ़ थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो हत्याकांड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी। मृतक की पत्नी के अपने भतीजे संग अवैध संबंध थे। पति इन संबंधों में रोड़ा बन रहा था। ऐसे में पत्नी ने पति की हत्या करा दी। घटना जसपुर की है। ...
...Click Here to Read Full Article