देहरादून: डॉक्टर ने शराब पीकर लगवाई कोरोना वैक्सीन..अस्पताल में भर्ती
कोविड-19 वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आने लगे। हालांकि अस्पताल में जांच हुई तो पता चला कि वैक्सीनेशन से पहले डॉक्टर ने शराब पी थी। आगे पढ़िए पूरी खबर
उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद एक डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई। जैसे ही इस बात की खबर फैली स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बीमार डॉक्टर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। वैक्सीन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ने की अफवाहें भी फैलने लगी, लेकिन जब जांच हुई तो माजरा कुछ और निकला। पता चला कि डॉक्टर ने शराब पीकर टीका लगवाया था इसलिए उनकी तबीयत खराब हुई। जिस डॉक्टर के साथ ये घटना हुई उनका नाम डॉ. केके टम्टा है। डॉ. केके टम्टा गवर्नमेंट ...Click Here to Read Full Article