उत्तराखंड में नहीं होगा किसानों का चक्का जाम, हिंसा फैलने का डर- टिकैत
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा पूरे देश में होगा चक्का जाम। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इन दोनों राज्यों में हिंसा फैलने के पूर्वानुमान को देखते हुए इन दोनों राज्यों में चक्का जाम नहीं करने का फैसला लिया है।
देशभर में किसान आंदोलन तेजी पकड़ रहा है। दिल्ली बॉर्डर पर बीते कई महीनों से किसान सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों का विरोध कर रहे हैं। उत्तराखंड के भी कई किसान एक जुट होकर देश भर के किसानों का समर्थन कर रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने आज यानी की 6 फरवरी को पूरे देश में चक्का जाम का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ...Click Here to Read Full Article