चमोली आपदा: 24 घंटे में मिली 15 लाश..टूटने लगी जिंदगी की उम्मीदें
आपदाग्रस्त इलाके में आज 12 शव बरामद हुए। इनमें से 5 शव सुरंग क्षेत्र से मिले हैं। सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है।
आपदाग्रस्त चमोली से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। यहां एनटीपीसी की तपोवन स्थित टनल में फंसे लोगों को बचाने के लिए पिछले एक हफ्ते से बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन जैसे-जैसे सुरंग से शव बरामद हो रहे हैं, परिजनों का धैर्य भी जवाब देने लगा है। उम्मीदें खत्म होने लगी हैं। जिन आंखों में कल तक अपनों के लौट आने की आशाएं थीं, वो अब आंसुओं से सराबोर हैं। तपोवन स्थित सुरंग से आज पांच शव बरामद किए गए। जबकि दिनभर में क्षेत्र से कुल 12 शव बरामद हुए। इसी के साथ आपदा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 50 हो गया है। ...
...Click Here to Read Full Article