उत्तराखंड: बच्चे को गाड़ी में छोड़कर नहर में कूदी महिला..दो युवकों ने जान पर खेलकर बचाया
महिला ने खुदकुशी की कोशश की। इस दौरान महिला ने अपने एक साल के बच्चे को गाड़ी में ही छोड़ दिया था।
उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर हरिद्वार जिले से है, जहां एक महिला ने खुदकुशी की कोशश की। इस दौरान महिला ने अपने एक साल के बच्चे को गाड़ी में ही छोड़ दिया था। जैसे ही महिला ने नहर में छलांग लगाई, तो मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां पर मौजूद दो युवकों ने अपनी जान पर खेलकर महिला को नहर से बाहर निकाला। लोगों ने पुलिस को भी इस बात की खबर की। पुलिस ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खबर है कि महिला रुड़की के लंढौरा की रहने वाली है। पुलिस द्वारा इस मामले मे...
...Click Here to Read Full Article