उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर, आज 104 लोग पॉजिटिव..स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
बीते 24 घंटे में प्रदेश में 104 लोगों में कोरोना वायरस होने की पुष्टी हुई है। आगे पढ़िए पूरी खबर
आज एक बार फिर उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मरीजों में इजाफा हुआ है। एक बार फिर से एक दिन में आंकड़े 100 के पार देखे गए हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 104 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। अब तक उत्तराखंड में 98552 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को 71 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया और अब तक राज्य में 94533 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस वक्त पूरे उत्तराखंड में 894 सक्रिय मरीज हैं। ...Click Here to Read Full Article