देवभूमि का मांगल गीत ‘दैणां होयां’ नए अंदाज में देखिए, कीजिए दिन की खूबसूरत शुरुआत
अमित थपलियाल की आवाज से सजा गढ़वाली मांगल गीत ‘दैणां होयां’ हाल में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर दर्शक इसे खूब प्यार दे रहे हैं।
उत्तराखंडी लोकगीतों की समृद्ध परंपरा में मांगल गीत ‘दैणां होयां’ का विशेष स्थान है। पहाड़ में होने वाला कोई भी मंगल कार्य इस गीत के बिना संपन्न नहीं होता। देवताओं के आह्वान से जुड़ा ये मांगल गीत जब भी कहीं सुनाई देता है, मन अपने आप ही पहाड़ की सुरमई वादियों में रमने लगता है। मांगल गीत ‘दैणां होयां’ को उत्तराखंड के कई लोक कलाकारों ने अपनी आवाज से सजाया है। इस कड़ी में अगला नाम लोक गायक अमित थपलियाल का है। अमित थपलियाल की आवाज से सजा गढ़वाली मांगल गीत हाल में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया प...
...Click Here to Read Full Article