उत्तराखंड: अस्पताल स्टाफ मंजू को सैल्यूट..गुटका खाकर थूकने वालों से वसूला 50 हजार जुर्माना
महिला अस्पताल की नर्सिंग अधीक्षिका मंजू कैड़ा को हम लेडी सिंघम कहें तो गलत नहीं होगा। गुटका खाकर जगह-जगह थूकने वालों को मंजू कैड़ा खूब सबक सिखा रही हैं। पढ़िए उनके बारे में
कोरोना संक्रमण का दौर है। महामारी अधिनियम लागू है। इसके तहत सार्वजनिक स्थान पर थूकना मना है। जहां-तहां थूकते पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ छह महीने की सजा का भी प्रावधान है, लेकिन लोगों की आदत नहीं सुधर रही। सरकारी दफ्तरों से लेकर अस्पतालों तक में लोग जगह-जगह थूकते दिख जाते हैं। कुछ समय पहले हल्द्वानी के महिला अस्पताल में भी ऐसे नजारे आम थे, लेकिन अब यहां की दीवारें थूक की पिचकारी से रंगी नजर नहीं आतीं, और इसका श्रेय जाता है अस्पताल की सहायक नर्सिंग अधीक्षिका मंजू कैड़ा को। जिन्होंने दो साल के भ...
...Click Here to Read Full Article