गढ़वाल: पटारा गांव की सरतमा देवी ने पेश की जल संरक्षण की मिसाल, मिला जल चैंपियन खिताब
सरतमा देवी देशभर की उन 41 महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। ये सम्मान पाने वाली वो उत्तराखंड की अकेली महिला हैं।
जल ही जीवन है। कितनी हैरत की बात है कि हमारा जीवन पानी पर टिका है, लेकिन हम इसके संरक्षण की बहुत ज्यादा परवाह नहीं करते। उत्तरकाशी जिले का एक गांव भी कुछ साल पहले तक सूखे की मार झेल रहा था। जंगल घट रहे थे, जल स्त्रोत सूख रहे थे। हालात नहीं बदले तो गांव में रहने वाली एक महिला ने जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने की ठानी। पहाड़ की इस जीवट महिला ने गांव में चाल-खाल यानी छोटे तालाब बनवाए, ताकि पारंपरिक जलस्त्रोत रिचार्ज हो सकें। पालतू मवेशियों और जंगली जानवरों की प्यास बुझाई जा सके। आज इस महिला को हम ...
...Click Here to Read Full Article