देहरादून: छोटी सी बात पर पति ने पत्नी को मारा चाकू..3 साल की बेटी को भी नहीं बख्शा
छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में तब्दील हो गया। इसी बीच अनिल ने चाकू उठाया और पत्नी के साथ 3 साल की बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया।
देहरादून में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। झगड़े के दौरान गुस्साए पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घटना के वक्त दोनों की तीन साल की बच्ची भी वहीं मौजूद थी। हैवान पति को उस पर भी तरस नहीं आया। आरोप है कि पति ने अपनी बेटी पर भी चाकू से हमला किया। पति से बचकर भाग रही पत्नी ने किसी तरह पुलिस को फोन किया और उन्हें घटना के बारे में बताया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र की है। यहां इंजीनियरिंग एनक्लेव में अनि...
...Click Here to Read Full Article