उत्तराखंड में आफत की बारिश: बागेश्वर में 18 सड़कें बंद, पिथौरागढ़ में उफान पर काली नदी
भूस्खलन के चलते बागेश्वर में 18 सड़कें बंद हैं। जिलेभर में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही। जबकि पिथौरागढ़ में काली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे लोग दहशत में हैं।
मानसून के दस्तक देते ही पहाड़ी जिलों में एक बार फिर आपदा जैसे हालात नजर आने लगे हैं। चमोली से लेकर चंपावत तक बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। अनहोनी की आशंका से लोग डरे हुए हैं। डराने वाली ऐसी ही कुछ तस्वीरें सीमांत जिले पिथौरागढ़ और बागेश्वर से आई हैं। पहले बागेश्वर की बात करते हैं, जहां 18 ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। यहां कौसानी रोड पर पेड़ गिरने से वाहन चालक 3 घंटे तक सड़क पर फंसे रहे। ...Click Here to Read Full Article