गढ़वाल से सामने आई खौफनाक खबर, बुजुर्ग महिला की हत्या कर खेत में दफना दिया
75 साल की भाना देवी की दोनों बेटियां ससुराल में रहती हैं। पिछले साल महिला के पति की मौत हो गई थी, तब से भाना देवी घर पर अकेले ही रह रही थी। आगे पढ़िए पूरी खबर
नई टिहरी का कफलना गांव। 75 साल की बुजुर्ग भाना देवी इसी गांव में रहती थी। बीते दिनों किसी ने बुजुर्ग भाना देवी की बेरहमी से हत्या कर दी और लाश को एक खेत में दबा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। भाना देवी की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर अकेली रह रही भाना देवी की हत्या किसने और क्यों की। महिला के घर में चोरी भी नहीं हुई है। ऐसे में हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक हिंडोलाखाल क्षेत्र ...
...Click Here to Read Full Article