उत्तराखंड: दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर 2 करोड़ की डकैती, शहर में मचा हड़कंप
डकैती की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए 8 टीमें बनाई गई हैं, जिन्हें यूपी, हरियाणा और पंजाब भेजा गया है।
मैदानी जिले हरिद्वार में दिन दहाड़े करोड़ों की डकैती का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज डकैती को छह-सात बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया। बीते दिन बदमाश मोरातारा ज्वैलर्स शोरूम में दाखिल हुए और सबको हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। शोरूम मालिक, गार्ड और स्टाफ के सभी लोगों को बदमाशों ने एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी नकदी और जेवरात समेट कर आसानी से फरार हो गए। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। दिन दहाड़े हुई दो करोड़ की डकैती की वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया नि...
...Click Here to Read Full Article