उत्तराखंड: शराब पीकर गंगा घाट पर हुड़दंग मचा रहे थे लड़के, 13 गिरफ्तार
गंगा घाटों की सात्विकता से खिलवाड़ जारी है। बीती रात यहां हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, देहरादून और हरिद्वार के 13 लोग शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हरिद्वार में गंगा की सात्विकता से खिलवाड़ जारी है। हफ्तेभर पहले यहां हरकी पैड़ी पर कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर अश्लील डांस कर रहे थे। मामले में पुलिस की काफी फजीहत हुई थी। गंगा सभा ने भी इस पर नाराजगी जताई। इसके कुछ ही दिन बाद गुरुवार को यहां यूपी के कुछ लड़के हुक्का पीते दिखे, जिन्हें पुरोहितों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अब शुक्रवार देर रात यहां एक बार फिर ऐसी ही घटना हुई है। बीती रात यहां हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, देहरादून और हरिद्वार के 13 लोग शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। इन सभी को पुलिस ने ...
...Click Here to Read Full Article