उत्तराखंड: स्मैक बेचती हुई पकड़ी गई महिला, अलग अलग थानों में दर्ज हैं 10 केस
पकड़ी गई महिला लंबे वक्त से नशे के काले कारोबार में लिप्त रही है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 केस दर्ज हैं। खटीमा पुलिस ने उसे तिराहे पर खुलेआम स्मैक बेचते पकड़ा।
नशाखोरी का मर्ज उत्तराखंड की युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। प्रदेशभर में नशे के खिलाफ पुलिस बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। तस्करों की गिरफ्तारी भी हो रही है, लेकिन इस काले धंधे पर लगाम नहीं लग पा रही। मामला ऊधमसिंहनगर का है। जहां पुलिस ने दो अलग-अलग जगह हुई कार्रवाई के दौरान तीन नशा तस्करों को पकड़ा। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पहला मामला खटीमा का है। यहां एक महिला स्मैक बेचते पकड़ी गई। बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली ...
...Click Here to Read Full Article