रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी ने दिखाया रौद्ररूप, 15 फीट ऊंची शिव प्रतिमा तक पहुंचा पानी का लेवल
नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि मूर्ति का सिर्फ सिर दिखाई दे रहा है। भगवान शिव की यह प्रतिमा नदी से 20 मीटर दूर स्थित है। जिले में 10 से अधिक मोटर मार्ग बंद हैं।
भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नदियां उफान पर हैं। देहरादून में बिंदाल नदी के बढ़े हुए जलस्तर ने कई परिवारों को बेघर कर दिया। इस बीच एक डराने वाली तस्वीर रुद्रप्रयाग से आई है। जहां अलकनंदा का रौद्र रूप देख लोग डर से सिहर गए हैं। रुद्रप्रयाग में नदी किनारे स्थित सभी घाट जलमग्न हो चुके हैं। नदी का पानी बीस मीटर दूर स्थित 15 फीट ऊंची शिव मूर्ति तक पहुंच गया है। नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है...
...Click Here to Read Full Article