उत्तराखंड: ओलंपिक खिलाड़ी वंदना के परिजनों को दी गई गालियां, लोगों ने काटा बवाल
वंदना के परिजनों का आरोप है कि हॉकी टीम की हार के बाद कुछ लोगों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी। जातिसूचक शब्द कहे। घर के बाहर पटाखे फोड़कर उनका अपमान किया। पढ़िए पूरी खबर
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हार गई। हॉकी टीम की हार पर जहां पूरा देश गमगीन है तो वहीं हरिद्वार में स्टार हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के परिवार के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत हुई, जिसके बारे में सुनकर आपका भी खून खौल उठेगा। वंदना के परिजनों का आरोप है कि हॉकी टीम की हार के बाद कुछ लोगों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी। जातिसूचक शब्द कहे। यही नहीं टीम की हार के बाद उनके घर के बाहर पटाखे फोड़कर उनका मजाक उड़ाया गया। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। ...
...Click Here to Read Full Article