उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, पद्म पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा गढ़रत्न नेगी जी का नाम
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के 73वें जन्मदिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका नाम पद्म पुरस्कारों के लिए भेजने की घोषणा की। इसके अलावा लोक कलाकारों के हित में एक शानदार काम भी होने वाला है।
गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी। उत्तराखंडी लोकसंगीत के लीजेंड। नरेंद्र सिंह नेगी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने पहाड़ के लोकसंगीत को नई ऊंचाईयां देने और इसे विश्वस्तरीय मंच तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। उत्तराखंडी लोकसंगीत और लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी एक-दूसरे के पर्याय हैं। इस साल राज्य सरकार लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का नाम पद्म पुरस्कारों के लिए भेजेगी। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के 73वें जन्मदिवस पर सीएम