उत्तराखंड: जुम्मा गांव में भूस्खलन से कोहराम..7 लोग लापता, 2 मासूमों के शव मिले
घटना के बाद गांव के करीब सात लोग लापता बताए जा रहे थे। इनमें से दो बच्चों के शव मलबे से बरामद कर लिए गए, 5 लोग अब भी लापता हैं।
इस वक्त उत्तराखंड बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। बारिश ने पहाड़ों में जमकर कहर बरपाया है। रविवार को सीमांत जिला पिथौरागढ़ आपदा के चलते हुई तबाही का गवाह बना। यहां धारचूला के जुम्मा गांव में जामुनी तोक में लगभग पांच और सिरौउड़यार तोक में दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे की शक्ल में आया सैलाब घरों और ग्रामीणों को अपने साथ बहाता ले गया। घटना के बाद से गांव के करीब सात लोग लापता बताए जा रहे थे। इनमें से दो बच्चों के शव मलबे से बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 5 लोग अब भी लापता हैं। ...Click Here to Read Full Article