पहाड़ से दुखद खबर, आसमान से गिरी बिजली..घास काटने गई महिलाओं समेत 4 झुलसे
डोबा गांव की रहने वाली तीन महिलाएं जंगल में घास काट रही थीं। इस बीच मौसम खराब हो गया। तीनों महिलाएं घर जाने लगीं, कि तभी जंगल में बिजली गिर गई।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब है। लगातार जारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। मामला बागेश्वर का है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के कांडा क्षेत्र में भी बिजली गिरने से एक युवक के झुलसने की खबर है। पहली घटना अमसरकोट के डोबा गांव की है। जहां गांव में रहने वाली जया देवी पत्नी गिरीश सिंह, मोहनी देवी पत्नी खीम सिंह और गीता देवी पत्नी शंकर सिंह घास काटने के लिए जंगल गई हुईं थीं। तीनो...
...Click Here to Read Full Article