उत्तराखंड: यहां दिवाली पर महिलाओं से छेड़छाड़ के बाद मचा बवाल, 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
दिवाली की रात महिलाएं पटाखे जला रही थीं। तभी कुछ लोगों ने महिलाओं संग छेड़छाड़ की। अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अश्लील इशारे किए। महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी गालियां देने लगे।
हरिद्वार में महिलाओं संग हुई छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। झगड़ा बढ़ा तो दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हालात इस कदर बिगड़े कि मौके पर पुलिस तैनात करनी पड़ी। पथराव की सूचना मिलने पर कोतवाली ज्वालापुर व रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति पर काबू किया। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। क्षेत्र में पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक पक्ष के 7 लोगों समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटन...
...Click Here to Read Full Article