गौरवशाली पल: कर्नल अमित बिष्ट को मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान, राष्ट्रपति देंगे अवाॅर्ड
तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड-2020 के लिए देशभर से कुल 7 लोगों का चयन हुआ है। अवॉर्ड जीतने वालों में उत्तराखंड के दो होनहारों का नाम शामिल है।
उत्तराखंड के लिए एक गर्व से भर देने वाली खबर साहसिक खेलों के क्षेत्र से आई है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान निम, उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट का चयन तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड-2020 के लिए हुआ है। कर्नल अमित बिष्ट के अलावा पिथौरागढ़ की शीतल को भी तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड-2020 से सम्मानित किया जाएगा। युवा कल्याण एवं खेलकूद मंत्रालय की ओर से पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। यह पुरस्कार 13 नवंबर को राष्ट्रपति की ओर से दिया जाएगा। यहां आपको ...Click Here to Read Full Article