गढ़वाल में गजब हाल है, डॉक्टर साहब ने दर्द वाले दांत के बजाय सही-सलामत दांत तोड़ दिया
दांत में दर्द की समस्या से परेशान 8 साल की एक बच्ची अपने पिता के साथ अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर ने दर्द वाले दांत के बजाए उसका सही दांत निकाल दिया। आगे जानिए पूरा मामला
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हैं। कहीं अस्पताल नहीं है, तो कहीं अस्पताल में डॉक्टर। जिन अस्पतालों में डॉक्टर हैं, वहां भी लापरवाही चरम पर है। अब पौड़ी का ही मामला ले लें, यहां डेंटिस्ट पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। दांत में दर्द की समस्या से परेशान 8 साल की एक बच्ची अपने पिता के साथ जिला अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर ने दर्द वाले दांत की बजाए सही दांत निकाल दिया। यही नहीं बच्ची के परिजनों पर अस्पताल में मिलने वाली दवा बाहर के मेडिकल स्टोर से लिए जाने का दबाव...
...Click Here to Read Full Article