उत्तराखंड: दो बसों में सवार 41 पर्यटक मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
गुजरात से आए 70 पर्यटक पहले हरिद्वार घूमे। वहां से ये लोग नीलकंठ महादेव मंदिर जा रहे थे। तपोवन में इनका टेस्ट हुआ तो 41 यात्री कोरोना पॉजिटिव निकल आए।
प्रदेश में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उस पर बाहर से आ रहे पर्यटक भी अपने साथ संक्रमण का खतरा ला रहे हैं। आपको याद होगा नए साल के दिन ऋषिकेश में जश्न मनाने आए 28 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस बार भी ऐसा ही हुआ। यहां तपोवन चेकपोस्ट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान गुजरात से आए 70 यात्रियों में से 41 कोरोना पॉजिटिव निकले। ये सभी यात्री दो बसों में सवार होकर नीलकंठ जा रहे थे। घटना शनिवार दोपहर की है। गुजरात की दो बसें तपोवन चेकपोस्ट पर पहुंची। यहां स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस की मदद से ब...
...Click Here to Read Full Article