लोहाघाट की शेरनी, जिसकी दहाड़ से थर्राया राजपथ..जानिए आखिर कौन है लेफ्टिनेंट मनीषा
राजपथ पर हुई गणतंत्र दिवस परेड में लेफ्टिनेंट मनीषा बोहरा ने पुरुष सैन्य दल का नेतृत्व कर पूरी दुनिया को आधी आबादी की ताकत दिखाई।
उत्तराखंड के बेटे ही नहीं बेटियां भी यहां की गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। जब भी देश पर खतरा मंडराया है, यहां के पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाए हैं। उत्तराखंड की रहने वाली आर्मी ऑफिसर मनीषा बोहरा देश की ऐसी ही जांबाज बेटियों में से एक हैं। बीते दिन दिल्ली के राजपथ पर हुई गणतंत्र दिवस परेड में लेफ्टिनेंट मनीषा बोहरा ने पुरुष सैन्य दल का नेतृत्व कर दुनिया को आधी आबादी की ताकत दिखाई। राजपथ पर 90 मिनट तक चली परेड में वैसे तो कई झांकियां निक...
...Click Here to Read Full Article