उत्तराखंड: लोकतंत्र के महापर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह, वक्त से पहले पहुंचे मतदाता
प्रदेश के कई पोलिंग बूथ ऐसे रहे, जहां मतदाता समय से पहले ही वोट देने पहुंच गए थे। पोलिंग बूथ पर कोविड से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
उत्तराखंड में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बार 632 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है, जिनके भाग्य का फैसला राज्य के करीब 82 लाख मतदाताओं के वोट करेंगे। बदलाव के लिहाज से साल 2022 का विधानसभा चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है। कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। राज्य में सुबह आठ बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। बात करें अल्मोड़ा जिले की तो यहां ठंड की वजह से सुबह वोटर कम...
...Click Here to Read Full Article