देहरादून में पार्षद ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला! पशु प्रेमियों का गुस्सा भड़का..केस दर्ज
शिव मंदिर कॉलोनी में एक कुत्ता आते-जाते लोगों को काट रहा था। ऐसे में कुछ लोगों ने डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का आरोप पार्षद और उसके साथी पर लगा है।
देहरादून के एक नेता जी कुत्ते की हत्या के मामले में फंस गए हैं। पशु प्रेमी संगठनों ने उन पर कुत्ते की हत्या का आरोप लगाया है। हत्या का आरोप दो लोगों पर लगा है, जिनमें से एक देहरादून के पार्षद हैं। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने पार्षद सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला चंद्रबनी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शिव मंदिर कॉलोनी में एक कुत्ता आते-जाते लोगों को काट रहा था। ऐसे में कुछ लोगों ने डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इस बात की खबर मिलते ही पशु प्रेमियों में गुस्सा भड़क उठ...
...Click Here to Read Full Article