उत्तराखंड के 5 जिलों में आज से बदलेगा मौसम, गर्जन के साथ बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में दस्तक देने के कारण शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलाव की और है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से चटक धूप खिली है। जिससे ठंड से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि आज मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बात करें दूसरे जिलों की तो उत्तराखंड के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।...
...Click Here to Read Full Article