उत्तराखंड के लिए बड़े खतरे का सिग्नल, यहां भूस्खलन से बनी 1 किलोमीटर लंबी झील
खतरे की बात ये है कि भूस्खलन और झील की वजह से पहाड़ी पर स्थित गांव धीरे-धीरे नीचे की ओर खिसक रहा है। ये झील भविष्य में बड़ा खतरा बन सकती है।
प्राकृतिक आपदा के लिहाज से उत्तराखंड राज्य बेहद संवेदनशील है। lake formed due to landslide in Bageshwar केदारनाथ आपदा और चमोली के रैणी क्षेत्र में झील टूटने के बाद आई तबाही का मंजर भला कौन भूल सकता है। इन आपदाओं के निशान अब तक हरे हैं। दोनों घटनाओं में सैकड़ों-हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। अब एक चिंता बढ़ाने वाली खबर बागेश्वर से आई है। यहां वैज्ञानिकों को कुवारी गांव के पास एक झील मिली है, जो कि भूस्खलन की वजह से बनी है। झील की लंबाई करीब एक किलोमीटर और चौड़ाई 50 मीटर है।...
...Click Here to Read Full Article