Uttarakhand News: अगले 5 साल में दुगनी होगी GDP, इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में CM धामी का एलान
CM धामी ने India Economic Conclave में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड भी निरंतर विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ के धाम से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में हिस्सा लेते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी राज्य भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य ने अपनी जीएसडीपी को अगले 5 सालों में दुगना करने का लक्ष्य लिया है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर आया है। बेरोजगारी दर में भी 4.4% की गिरावट आई है।Uttarakhand GDP will double in the 5 year...
...Click Here to Read Full Article