उत्तराखंड के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिला नया आयाम, तैयार हुआ देश का आठवां साइकिलिंग वेलोड्रोम
रेखा आर्या ने कहा कि पहले हमारे खिलाड़ी दूसरे राज्यों में जाकर खेलते थे और फिर उन्हीं के लिए मेडल जीतते थे, लेकिन अब सरकार सभी खेल सुविधाएं प्रदेश में मुहैय्या करने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान दें, उनके करियर का ध्यान सरकार रखेगी।
शुक्रवार को उत्तराखंड के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नया आयाम जुड़ गया, जब खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के रुद्रपुर में साइकिलिंग वेलोड्रोम का लोकार्पण किया। साइकिलिंग वेलोड्रोम रखने वाला उत्तराखंड देश का आठवां राज्य बन गया है। शुक्रवार को रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने पूजन करके साइकिलिंग वेलोड्रोम का लोकार्पण किया। यह वैलोड्रॉम कई लाख रुपए में बनकर तैयार हुआ है। इसके निर्माण में करीब 18 महीने का समय लगा।Uttarakhand's sports infrastructur...
...Click Here to Read Full Article