Uttarakhand: एक महीने में सुनिश्चित हो कर्मचारियों की नियुक्ति, धन सिंह रावत की अधिकारियों को फटकार
उत्तराखंड शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर 285 ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (BRP) और संकुल स्तर पर 670 संकुल रिसोर्स पर्सन (CRP) के पदों की भर्ती प्रक्रिया काफी समय से रुकी हुई है।
उत्तराखंड में सीआरपी-बीआरपी भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भर्ती में आ रही समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाए। मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रयाग पोर्टल में उत्पन्न हो रही तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करें।Education Minister expressed displeasure over delay in recruitment...Click Here to Read Full Article