देहरादून: निजी स्कूल में छेड़खानी नई बात नहीं, Viral Video के बाद पूर्व छात्राओं ने बताई उत्पीड़न की आपबीती
देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से छेड़खानी के मामले में शिक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर पूर्व छात्र-छात्राओं ने पुराने आरोप साझा किए हैं, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद विवाद लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को यह प्रकरण शहर में चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई पूर्व छात्र-छात्राओं ने आरोपी शिक्षक के व्यवहार को लेकर अपने अनुभव साझा किए। कुछ लोगों ने दावा किया कि शिक्षक को पहले भी राजधानी के तीन अन्य स्कूलों से हटाया गया था। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इनकी सत्यता जांच का विषय है।Dehradun School Case: Teacher Accused of Ha...
...Click Here to Read Full Article