उत्तराखंड: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, बारिश के अलर्ट के बाद भी भारी उत्साह
आज प्रदेश के 40 विकासखंडो में दूसरे चरण की वोटिंग के अवसर पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान में अप्रिय घटना पर रोक और सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए सभी केंद्रों में भारी पुलिस फ़ोर्स तैनाती की गई है।
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया आज सुबह 8 बजे से आरंभ हो गई है। कई जिलों में मतदाता बारिश के बीच मतदान करने जा रहे हैं। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों की ओर जा रहे हैं।Voting begins for second phase of panchayat electionsआज सोमवार 28 जुलाई को सुबह 8 बजे से उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान शुरू हो गए हैं। आज प्रदेश के 40 विकासखंडों म...
...Click Here to Read Full Article