चमोली: बादल फटने से थराली में मची तबाही, एक युवती की मौत... बचाव कार्य शुरू
थराली के टूनरी गदेरा में बादल फटने से थराली तहसील परिसर में काफी मलबा आ गया, घरों में भी मलबा आ गया है, तहसील परिसर में कुछ गाड़ियां भी मलबे में दबी हैं। थराली में कई दुकानें और घरों के बहने की सूचना है।
बीते शुक्रवार को आधी रात के बाद उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र के टूनरी गदेरे में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक हुई इस आपदा ने न केवल थराली कस्बे बल्कि आसपास के कई गांवों और बाजारों की रफ्तार थाम दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।Cloudburst causes devastation in Tharali, Chamoliचमोली जिले में भारी बारिश और पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण थराली बाजार, कोटदीप और तहसील परिसर सबसे अधिक प्रभावित हुए। तहसील परिसर और एसडीएम आवास में भी मलबा घुस गया, जिससे परिसर मे...
...Click Here to Read Full Article