उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट्स की पहली बार डिजिटल मैपिंग, शासन को भेजा गया नियमावली का ड्राफ्ट
उत्तराखंड के सभी प्रमुख ट्रैकिंग स्थलों की पहली बार डिजिटल मैपिंग शुरू की जा रही है। साथ ही इस पूरी व्यवस्था को कानूनी रूप देने के लिए एक विशेष नियमावली भी बनाई जा रही है, जिसका ड्राफ्ट तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।
उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बर्फीली चोटियों के लिए पहले से ही देश-विदेश के पर्यटकों में प्रसिद्ध है। हर साल हजारों देशी-विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी, केदारताल, डोडीताल, दयारा बुग्याल, पिंडारी ग्लेशियर और हर की दून जैसे सैकड़ों ट्रैक के लिए उत्तराखंड आते हैं। लेकिन अब तक इन ट्रैकिंग रूट्स की वैज्ञानिक और व्यवस्थित पहचान नहीं थी। अब पर्यटन विभाग और वन विभाग ने प्रदेश में एडवेंचर टूरिज़्म को बढ़ावा देने और ट्रैकिंग को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए एक बड़ी योजना बनाई है।First digi...
...Click Here to Read Full Article