उत्तराखंड: कैसे संवरेगा नौनिहालों का भविष्य, स्कूल में बच्चे से कार धुलवा रहा था शिक्षक.. विडियो
अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल इसलिए भेजते हैं ताकि वे पढ़-लिखकर बेहतर भविष्य बना सकें। लेकिन यदि स्कूलों में शिक्षक बच्चों से अपने निजी कार्य करवाने लगें, तो यह न केवल निंदनीय है बल्कि शिक्षा के मूल उद्देश्यों पर भी आघात है।
उत्तराखंड के चमोली जिले से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक द्वारा स्कूल के छात्र से अपनी कार धुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर कड़ी नाराज़गी जताते हुए लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।Video of student washing teacher's car goes viralदरअसल, चमोली जिले के एक शिक्षक द्वारा स्कूल के छात्र से अपनी कार धुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में यूनिफॉर्म में एक छात्र स्कूल गेट ...
...Click Here to Read Full Article