Uttarakhand: CBI जांच की मांग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अंकिता भंडारी नाम से जाना जाएगा ये नर्सिंग कॉलेज
राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी अब अंकिता भंडारी नर्सिंग कॉलेज के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। पूरे प्रदेश में इस मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। इसी बीच राज्य सरकार ने एक अहम और प्रतीकात्मक फैसला लेते हुए पौड़ी जिले के राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम बदलकर स्वर्गीय अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।Government Nursing College Dobh named after Ankita Bhandari...Click Here to Read Full Article