देहरादून: समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपों पर बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ता गेट फांदकर स्कूल में घुसे
देहरादून के समर वैली स्कूल में 11वीं की छात्रा समेत 15 छात्राओं की ओर से फिजिक्स शिक्षक के खिलाफ शिकायत किए जाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
राजधानी देहरादून के नामी समर वैली स्कूल में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल का गेट नहीं खोले जाने पर कुछ कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर दूसरी ओर कूद गए। वहीं, 11वीं की छात्रा की ओर से फिजिक्स के शिक्षक पर गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए जाने के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।Dehradun School Controversy: Students’ Harassment Allegations Spark Protest...Click Here to Read Full Article