उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा! AI से बनाए फर्जी सर्टिफिकेट, 20 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त
हरिद्वार में 227 होमगार्ड पदों की भर्ती के दौरान 20 अभ्यर्थियों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए हैं। विभाग ने संबंधित आवेदन निरस्त कर दिए हैं और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड में नीट-एमबीबीएस फर्जी प्रमाण पत्र मामले के बीच अब होमगार्ड भर्ती में भी कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले में भर्ती प्रक्रिया के दौरान 20 अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए हैं। आरोप है कि कुछ अभ्यर्थियों ने अतिरिक्त अंक हासिल करने के लिए कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कूटरचित प्रमाण पत्र तैयार किए थे। मामला सामने आने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।AI Fake Certi...
...Click Here to Read Full Article