उत्तराखंड: जाजरदेवल में तीसरी कक्षा के छात्र पर गुलदार ने किया हमला, बुरी तरह घायल
पिथौरागढ़ के जाजरदेवल क्षेत्र के जीबी गांव में गुलदार ने 10 वर्षीय बालक पर घर के आंगन में हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार बच्चे को छोड़कर जंगल भाग गया, वन विभाग ने गश्त तेज कर दी है और ग्रामीण सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में गुलदार (तेंदुआ) की सक्रियता एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार शाम जाजरदेवल क्षेत्र के जीबी गांव में गुलदार ने 10 वर्षीय बालक पर उसके घर के आंगन में ही हमला कर दिया। हमले में बच्चा घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने और पीछा करने पर गुलदार बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।Leopard attacked 10 year old child in Pithoragarh...Click Here to Read Full Article