Uttarakhand News: धराली में फूटा आपदा पीड़ितों का गुस्सा! अनिश्चितकालीन धरना शुरू, सड़कों पर ग्रामीण
उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित धराली गांव के ग्रामीणों ने मुआवजा, पुनर्वास और पुनर्निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने की सूचना मिलते ही एडीएम और एसडीएम मौके पर पहुंचे, जबकि डीएम के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां देशभर में उत्सव का माहौल रहा, वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आपदा प्रभावित धराली गांव के ग्रामीणों का दर्द एक बार फिर सामने आ गया। उचित मुआवजा, पुनर्वास और पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के बाद अब तक उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिली, जिससे उनके सामने जीवन को दोबारा पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती बनी हुई है।Protest in Dharali for disaster compensation धरने के साथ-साथ ग्रामीणो...
...Click Here to Read Full Article