उत्तराखंड में देश का पहला एलिवेटेड E-BRTS, सस्ते में मेट्रो जैसा सफर..जानिए बेमिसाल खूबियां
देहरादून में ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए एलिवेटेड ई-बीआरटीएस प्रोजेक्ट की योजना बनाई जा रही है। यह देश का पहला ऐसा मॉडल होगा जिसमें सड़क के ऊपर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जिससे तेज, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन मिलेगा।
उत्तराखंड सरकार ने राजधानी देहरादून में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एलिवेटेड ई-बीआरटीएस (इलेक्ट्रिक बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। यदि यह परियोजना सफलतापूर्वक लागू होती है, तो यह देश का पहला ऐसा मॉडल होगा जिसमें सड़क के ऊपर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाकर विशेष ई-बसों का संचालन किया जाएगा। यह प्रणाली मेट्रो और पारंपरिक बस सेवा के बीच एक संतुलित और किफायती विकल्प के रूप में विकसित की जा रही है।India's first elevated e-BRTS will be built in Dehradun...Click Here to Read Full Article